Tuesday, June 9, 2026

क्षितिज comp.

 ' बदलाव '
========
    एक फोन कॉल ने सुनीता को चिंता में डाल दिया । अजय ने पूछा -  'क्या हुआ किसका फोन है ' ?
 --तरुण का। माँ -बाबा के जाने के बाद अकेला हो गया है। बहुत उदास और  हताश  है। पूछ रहा - कब आओगी?
 अजय ने तुरंत  कहा --' बुला लो उसे यहीं. तुम कब तक रहोगी ?  उसका मन लग जायेगा यहाँ । 
सुनीता --  सही,  पर कैसे ?मम्मी जी - पापा जी नहीं मानेंगें । 
अजय- मान  जायेंगे,  भाई है तुम्हारा। हम साथ नहीं देंगे तो बिखर जायेगा । रहे- पढ़े जब तक उसका मन हो ।
सुनीता  -- उम्मीद कम है   पर दोनों मान जायें तो अच्छा होगा।  ससुराल है सो वह भी  कम  आता है।
अजय - तुम बात करो, तैयार होकर आता हूँ मैं भी।
 वह  कमरे से बाहर  आयी तो देखा  बैठक में  सास - ससुर टीवी पर समाचार देख रहे थे।   उसे आता देख ससुर जी ने टीवी बँद कर दिया। सुनीता ने धीरे से बात शुरू की।
-:'ममी जी! तरुण बहुत परेशान  है।  ठीक से पढ़ नहीं पा रहा है। अगर यहाँ आ जाए तो उसे  हमारा साथ मिल जायेगा और आलोक के साथ कॉलेज भी।  मुझे उसकी चिंता नहीं रहेगी'.
चश्मा उतार कर जोर से बोलीं मम्मी जी -
' क्यों? यहाँ कैसे? उसका घर है तो ?  बाई रख ले वहाँ । यह कोई धर्मशाला है ?  तुमने सोचा भी कैसे?  मेरा घर है यह मेरा। मेरी मर्ज़ी के बिना  तुम हो यहाँ, यही काफी है। अजय की ज़िद न होती तो तुम्हें कभी न स्वीकारती ।  सुनीता -- ' मम्मीजी!  क्या बोल रहे हो आप ?   इस उम्र में वह बिगड़  सकता है.मेरे अलावा है कौन उसका ? --'  कह दिया। इस  घर में  नहीं रहेगा वह।  तुम  चाहो तो रहो वहाँ ।  बहू हो बहू की तरह  रहो।  कोई हक़ न जताओ'। 
सुनीता की ऑंखें बह निकलीं। ओह ! अजय की ज़िद जीत तो गयी पर  मुझे  न घर दे सकी न अपनापन।
बहस  के बीच में  ही ससुर जी  बोल पड़े।
'  सुनीता! रुको । और तुम क्या कहती हो साधना ? बहू का यह घर नहीं? तरुण  क्यों नहीं रह सकता ?आलोक -तुम्हारे छोटे  का ये पूरा ध्यान  रखती है न  ?
सासु जी - कहा न ?  जो चाहूँगी वही होगा घर में। आप मत बोलो बीच में ' ।
 आर्मी से रिटायर्ड ससुर जी का धैर्य  जवाब दे गया। चीख पड़े, ' अच्छा ! तुम्हारा घर है ?  मेरा नहीं ? दोनों  बेटों का नहीं ? इसका नहीं? फिर सुनो।  यह घर मेरा है सिर्फ मेरा। खून पसीने से बनाया है, पर सबके लिए । 
बहू !   तरुण को बुला लो। घुट -घुट के क्यों रहेगा ? । बहन हो अब माँ की तरह  उसका ख्याल रखना । मेरे आलोक के साथ । ठीक ?
-  और साधना! ध्यान रखना। अब बहू से कुछ नहीं कहना  ।   तुम्हें तो बेटी चाहिए थी ? अब  बेटी सी बहू मिली तो कैसी बात कर रही हो ? हमारे  बाद  बहू को ही तो सबका ध्यान रखना है।  समझ लो, तरुण तीसरे बेटे की तरह यहीं रहेगा।  
 सुनीता कठोर अनुशासन वाले ससुर जी का यह वात्सल्य रूप देख  उन्हें देखती रह गयी।  उसकी सवाल भरी नज़रें साधना की ओर उठ गयीं ? 
  साधना के चेहरे के रंग बदल रहे थे, और फिर एक कोमल भाव ठहर गया। उन्होंने   बाई को आवाज दी,' रमा खाना लगा दो, अजय आओ बाहर '।  फिर दोनों को डाइनिंग टेबल की ओर चलने का इशारा कर  दिया। 
=================================
==================================

बदलाव '
========
    एक फोन कॉल ने सुनीता को चिंता में डाल दिया । अजय ने पूछा -  ' किसका फोन है ' ?
 --तरुण का। माँ -बाबा के जाने के बाद अकेला हो गया है।  उदास है, हताश  भी । पूछ रहा - कब आओगी?
 अजय  --' बुला लो यहीं। उसके लिए अच्छा रहेगा यहाँ । 
सुनीता --  हाँ! , पर   मम्मी जी - पापा जी  मानेंगे ?
अजय-   भाई है. हम साथ नहीं देंगे तो बिखर जायेगा । यहीं रहे जब तक उसका मन हो । जाओ बात करो मैं भी आता हूँ।
सुनीता  -- उम्मीद कम है  । दोनों मान जायें तब है।  ससुराल है सो वह भी  कम  आता है।
 उसने किचन में जाकर रमा को  रोटी बनाने का कहा।  बाहर आयी तो देखा   सास - ससुर टीवी  देख रहे थे।   उसे आता देख ससुर जी ने टीवी बँद कर दिया। सुनीता ने धीरे से बात शुरू की।
-:'ममी जी ! तरुण  परेशान  है। आज बात हुई तो बहुत उदास  था। ठीक से पढ़ नहीं पा रहा है। अगर यहाँ रहे तो उसे  साथ मिल जायेगा। । आलोक के साथ कॉलेज भी। मैं तो वहाँ  रह नहीं  सकती। '.
चश्मा उतार कर जोर से बोलीं  मम्मीजी -
'  यहाँ क्यों,कैसे? उसका अपना घर है। बाई रख ले । यह कोई धर्मशाला नहीं ?  मेरा घर है यह मेरा। मेरी मर्ज़ी के बिना  तुम हो यहाँ यही काफी है। अजय की ज़िद न होती तो तुम्हें कभी न स्वीकारती ।  
सुनीता -- ' मम्मीजी!  क्या बोल रहे हो आप ?   इस उम्र में वह बिगड़  सकता है.मेरे अलावा है कौन उसका ?  
 --'  कह दिया न  यहाँ नहीं रहेगा वह।  तुम  चाहो तो  जाओ ।  बहू हो बहू की तरह  रहो।  कोई हक़ न जताओ'। 
सुनीता की ऑंखें बह निकलीं। ओह ! अजय की ज़िद जीत तो गयी पर  मुझे  न घर दे सकी न अपनापन।
बहस और आगे बढ़ती  पर बीच में ससुर जी  बोले '  सुनीता! सब सुना  ।  क्या कहती हो साधना ? बहू का यह घर नहीं? तरुण  क्यों नहीं रह सकता ?आलोक  तुम्हारे छोटे का ये पूरा ध्यान  रखती है न ?
सासु जी - कह दिया  न जो चाहूँगी वही होगा इस घर में। आप न बोलो बीच में ' ।
 आर्मी से रिटायर्ड ससुर जी का धैर्य  जवाब दे गया। चीख पड़े, ' तुम्हारा घर है ?  मेरा नहीं ? दोनों  बेटों का नहीं ? इसका नहीं?   तो सुनो।  यह घर मेरा है सिर्फ मेरा। खून पसीने से बनाया है, पर सबके लिए । 
बहू !   तरुण को बुला लो। घुट -घुट के क्यों रहे ? । बहन हो अब माँ की तरह उसका ख्याल रखना ।  आलोक के साथ ही । ठीक ?
-  साधना!  बहू से कुछ नहीं कहोगी ।  तुम्हें तो बेटी चाहिए थी ? अब  बेटी सी बहू मिली तो कैसी बात कर रही हो ? हमारे  बाद  बहू  ही तो सबका ध्यान रखेगी ।  समझ लो  तरुण तीसरे बेटे की तरह रहेगा।  
 सुनीता कठोर अनुशासन वाले ससुर जी का यह वात्सल्य रूप देख उन्हें देखती रह गयी।  उसकी सवाल भरी नज़रें साधना की ओर उठ गयीं ? 
  साधना के चेहरे के रंग बदलते गए, और फिर एक कोमल भाव ठहर गया। उन्होंने आवाज दी,' रमा खाना लगा दो, अजय बाहर आओ '। सिर झटका कर दोनों को डाइनिंग टेबल की ओर चलने का इशारा कर  दिया। 
=================================
==================================

क्षितिज के लिए जून।

🌸चैटिंग*🌸
 --------------
          सोमा  जब -तब मोबाइल पर व्यस्त रहती। सुबह- शाम,खाते- पीते यहाँ तक की  बाथरूम में भी। मोबाइल हमेशा कान पर ही लगा रहता।माँ  से रोज़ की तरह आज फिर बहस शुरू हो गयी।
माँ  -'  रोज़ की बीमारी यह मोबाइल,स्कूल नहीं जाना ?  ,देर नहीं हो रही,आज फिर बस के पीछे दौड़ना है?
  सोमा --माँ! क्यों पीछे पड़ी हो? जा रही  तैयार होने।
माँ -- ' दिन भर चैटिंग ? बेटा ! पढ़ाई कब होगी?  एग्जाम हैं न अगले  माह, आखिर बारहवीं का बोर्ड है न ? 
सोमा -- हाँ !  सुनीता जी! प्री बोर्ड के लिए ही तो कृष्णा से चैट कर रही। नोट्स शेयर कर रही। अच्छे नंबर न लाऊँ तो कहना ।' -उद्धत सुर में सोमा ने जवाब दिया। अक्सर वह माँ का नाम ले लेती  है। पर आज माँ  हँसने की जगह मौन रही। 
माँ -  ' टाइम लग रहा तो उसके घर जाकर लिख लाओ। कहाँ रहती है ? दिखाओ तो,थोड़ा तो मैं ही बता दूँगी,' । और हाथ बढ़ा दिया मोबाइल लेने के लिये।
सोमा सकपका गयी। मोबाइल चादर में सरका कर बोली - 'नहीं न। आप  क्या समझोगी ?  शार्ट में है सब।'- 
 और झटके से तैयार होने चली गयी।
     सुनीता-  'हाँ, एमएससी  यूँ ही कर ली मैंने ?  नहीं समझूंगी तुम्हारा कोर्स?  समझते क्या हैं आजकल के बच्चे माँ -बाप को'  ? 
बड़बड़ाते  हुऐ वह बिस्तर ठीक करने लगी  कि चादर के नीचे से मोबाइल  वाइब्रेट करने लगा। मोबाइल  उठा  कर देखा. श्री कृष्णा के नाम से स्क्रीन झपझपा  रही थी। ऑन किया तो अजीब उल्टी- सीधी  आवाज़ें सुनाई दीं- ' ' ' ओये,.... जान.. जानू.। .स्कूल तो आओगी न? 
चौँक कर झट से काट  दी कॉल सुनीता ने। देखा उस नाम और नंबर की सारी चैट डिलीटेड थी।  न नोट्स  न  मैसेज दिखे।
सिर्फ अब एक मैसेज -'-वेटिंग -कम सून' ' छप गया गया।
 सुनीता की दिल बैठ गया -क्या करे अब?कुछ कहूँ अभी ? या मोबाइल छुपा दूँ?  तो स्कूल ही नहीं जायेगी। जिद्दी  है सोमा। 
  दो मिनट में ही स्थिर हो सुनीता ने तय कर लिया  अभी कुछ कहना बेकार है।समझाऊंगी तो पुराने विचार  का कह टाल  देगी। बहाना बना देगी। इस उम्र में कौन अपनी गलती मानेगा? उसने जल्दी से  नंबर    डायरी में लिख लिया। मैसेज का स्क्रीनशॉट ले मोबाइल वहीं रख दिया टेबल पर। अब रात को  रोमेश से बात करके  तय करेगी।  कुछ तो  करना होगा  आगे। 
  तैयार हो कर आयी सोमा तो माँ को अभी भी कमरे में देख  चौँक गयी। उसकी नज़र  बदली जगह पर रखे मोबाइल पर और सुनीता की खोजती नज़र  सोमा के चेहरे पर  टिक गयीं। उनमें  सिर्फ सवाल थे जवाब नहीं। 

________________________________________

चैटिंग*🌸 । -------------- जब देखो तब रोमा मोबाइल पर व्यस्त रहती। यहॉँ तक कि खाते समय भी। माँ सुनीता परेशान हो जाती, न आँखों का ध्यान न समय का। आज तो हद हो गयी स्कूल जाने का समय हो गया और अभी तक रोमा तैयार ही नहीं हुईं। चिल्ला पड़ी अब तो--- ' दिन भर चैटिंग करती रहती हो ? बेटा ! पढ़ाई नहीं करना ? एग्जाम हैं न अगले माह, आखिर बारहवीं का बोर्ड है न? -- अरे माँ! उसी के लिये तो कृष्णा से चैट कर रही देखो, नोट्स शेयर कर रही।उद्धत सुर में सोमा ने जवाब दिया। --- स्कूल नहीं जाना ? इतना टाइम लग रहा तो उस के घर जाकर लिख लाओ ? दिखाओ ? थोड़ा तो मैं ही बता दूँगी।' सुनीता ने हाथ बढ़ा दिया मोबाइल लेने के लिये।रोमा सकपका गयी, - ' नहीं न। आपको क्या समझ आएगा ? शार्ट में है सब।'- फिर तैयार होने चली गयी। सुनीता बिस्तर ठीक करने लगी। लगा मोबाइल चादर के नीचे से वाइब्रेट कर रहा था। मोबाइल उठा कर देखा श्री कृष्णा के नाम से स्क्रीन झपझप कर रही । ऑन किया तो अजीब उल्टी- सीधी कराहटें सुनाई दीं- ' ' ' माय लव, इलू इलू की..'। चौँक कर झट से काट दी कॉल। देखा उस नाम और नं की सारी चैट डिलीट थी। न नोट्स दिखे न कुछ और। सुनीता की दिल बैठ गया। अब ? रोमा से अभी कुछ कहना बेकार है। इस उम्र में सुनेगी - मानेगी नहीं । जल्दी से नंबर डायरी में लिख लिया। अब रात को रोमेश से बात करके ही तय करेगी,आगे क्या कैसे?